फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फोटो व स्टीकर लगी खाद की बोरियां बेची तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सहकारी समितियों में खाद या बीज की बोरियों में पीएम मोदी की फोटो व स्टीकर लगे हैं। केंद्रों में इनकी ऐसी ही बिक्री की जा रही है। एआर ने समिति के सचिवों को आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए आगाह किया है। कहा है कि स्टीकर को कागज से ढकने के बाद ही खाद या बीज की बिक्री करें। अन्यथा उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राजेश कुमार ने केंद्र प्रभारियों व सहकारी समिति के सचिवों को इस बाबत पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा है कि 16 मार्च से जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। सभी सहकारी समिति व आईएफएफडीसी उर्वरक बिक्री केंद्रों के सचिवों व प्रभारियों को नसीहत दी है। कहा है कि यदि किसी किसान को यूरिया खाद (फोटोयुक्त) की बिक्री की जाती है तो उसमें लगी फोटो को कागज से सम्मानपूर्वक ढक दें। ताकि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो। इस निर्देश का तत्काल अनुपालन करें। अन्यथा आचार संहिता के उल्लंघन में संबंधित सचिव व प्रभारी व खरीद करने वाले किसानों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें