फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: टीएसी को मौके पर नहीं मिले 2.44 लाख के निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बबेरू विकास खंड के ग्राम पंचायत समगरा में पिछले सात सालों में कराए गए विकास कार्य में खासी अनियमितताएं की गईं। टीएसी जांच में ढाई लाख से अधिक का गड़बड़ झाला मिलने पर कमिश्नर के आदेश पर डीएम ने प्रधान, सचिव व अवर अभियंता से वसूली के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत में 2018-19 से लेकर 2022-23 में करीब 75 लाख के विकास कार्य कराए गए। ग्रामीणों का आरोप था कि विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं। मानकों को दर किनार कर सीसी सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल ने प्राविधिक परीक्षक मंडलीय तकनीकी संपरीक्षा प्रकोष्ठ (टीएसी) जांच कराई।
टीम को 2 लाख 44 हजार 311 रुपये के निर्माण कार्य मौके पर मिले ही नहीं। टीम ने कमिश्नर को जांच रिपोर्ट सौंपकर प्रधान, सचिव व अवर अभियंता से वसूली कराए जाने सिफारिश की थी। कमिश्नर के आदेश पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने डीपीआरओ व खंड विकास अधिकारी को आदेश दिए है कि दुरुपयोग की गई धनराशि की नियमानुसार वसूली कराई जाए। 15 दिवस के अंदर वसूली न होने पर भू-राजस्व की भाति वसूली की जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी का कहना है कि वसूली के संबंध में आदेश प्राप्त हुआ है। जल्द वसूली कराई जाएगी। डीपीआरओ अजय आनंद सरोज का कहना है कि वसूली के आदेश दे दिए गए। जल्द वसूली कराकर धनराशि सरकारी खजाने में जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें