बांदा। अतर्रा कोतवाली पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से रंगदारी के 5500 रुपये बरामद किए गए हैं।
अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि आठ दिसंबर को नरैनी कोतवाली क्षेत्र के देवीनगर निवासी नौशाद ने कोतवाली में सूचना दी कि उसके ड्राइवर को नरैनी कोतवाली क्षेत्र के करतल रोड निवासी यासीन व बदौसा थाना क्षेत्र के टिकुरी पुरवा निवासी रजा व दो अज्ञात लोगों ने गाड़ी को रोककर जान से मारने की धमकी दी व एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
जिस पर उसके ड्राइवर ने डर के मारे 45 हजार रुपये देने के संबंध में तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने यासीन को जरुहा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि एक लाख रुपये रंगदारी मांगने पर 45 हजार रुपये मिले थे। उन्होंने आपस में बांट लिए हैं। तलाशी में उसके पास से रंगदारी के 5500 रुपये बरामद किए हैं। जबकि रजा फरार है। गिरफ्तारी टीम में एसआई मणिशंकर मिश्र आदि शामिल रहे।
1600 ग्राम सूखा गांजा के साथ एक गिरफ्तार
बांदा। कमासिन पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के ओझानगर निवासी सुनील को 1600 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ इटर्रा बार्डर के पास से गिरफ्तार किया है। उसकी बाइक की डिग्गी से गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तारी टीम में एसआई कृष्ण प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। (संवाद)