फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नीलामी में चहेते को लाभ पहुंचाने का आरोप

Sun, 12 Mar 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जरैली कोठी बांदा निवासी प्रतिमा मिश्रा ने खनिज निदेशक लखनऊ को पत्र भेजकर जिले की गुरगौला बालू खदान में विभाग द्वारा निविदा की नीलामी में चहेते को लाभ पहुंचाने की शिकायत की है। उसका आरोप है कि कमियों के बाद भी इस निविदाकर को अर्ह कर दिया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी चित्रकूट के अलावा प्रदेश के खनिज निदेशक को लिखे पत्र में बताया कि जिले में नदी तल में उपलब्ध बालू के क्षेत्र में खनन के लिए छह माह के लिए ई-निविदा प्रणाली के तहत टेंडर आमंत्रित किए गए थे। समिति ने 17 फरवरी को तकनीकी बिड खोली गई। बताया कि इसके तहत तहसील राजापुर अंतर्गत गुरगौला खादर में चहेते ठेकेदार को योग्य घोषित किया जा रहा है। आरोप लगाया है कि जिले के खनिज विभाग द्वारा यह व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने की मंशा हैए जबकि उसके आवेदन में कई कमियां हैं। उसने कोई भी डिमांड ड्राफ्ट फर्म के खाते से बनवाकर प्रस्तुत नहीं किया है। उसने खनिज निदेशक से इस संबंध में कार्रवाई कर निविदा निरस्त करने की मांग की है।
इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह ने बताया कि निविदा खुलने की प्रक्रिया चल रही है। अभी किसी को पट्टा आवंटन नहीं किया गया है। नियमानुसार काम किया जाएगा। किसी के साथ पक्षपात नहीं होता है। आवंटन के लिए एक टीम गठित होती है वही निर्णय लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें