बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के डभनी गांव में दो अलग-अलग मकानों में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
उसके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने रविवार शाम बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास गड़ांव मोड़ से ओरन निवासी राजबहादुर को गिरफ्तार किया।
सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ने ओरन निवासी जीतू के साथ मिलकर चोरी की वारदात कबूली है। आरोपी के खिलाफ दो अन्य प्राथमिकी भी बिसंडा थाने में दर्ज हैं।