फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पेट्रोल डालकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस ने जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित गंभीर रूप से घायल हुआ था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर निवासी रामप्रकाश ने 21 सितंबर को अतर्रा कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनके पूर्व परिचित अतर्रा निवासी उमेश ने आपसी विवाद के चलते उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।
विज्ञापन

रामप्रकाश का इलाज रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। पुलिस ने आरोपी उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी को उसके गांव बल्लान से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक मेहरे आलम शामिल थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें