उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई की बैठक में
संवर्गीय समस्याओं पर चर्चा हुई। समाधान न होने पर लेखपालों ने आक्रोश
जताया। तहसील अध्यक्ष शिवचंद यादव ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।
बैठक
में लंबित समस्याओं के तत्काल निस्तारण को अधिकारियों से वार्ता करने का
भरोसा दिलाया। पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र पटेल, भानु प्रताप गुप्ता, जगदीश
सिंह पटेल, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, शिवशंकर कुशवाहा, राजेंद्र निगम,
बुद्धविलास पांडेय, शिव प्रसाद, कमल कुमार पांडेय, रामेश्वर यादव, रामदास,
रुद्रदत्त मिश्रा आदि शामिल रहे।