फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में क्लीनर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आगे चल रहे ट्रक से रविवार की सुबह टकराये दूसरे ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई। चालक को भी मामूली चोटें आईं हैं। सुल्तानपुर जिला निवासी मृतक एक साल से ट्रक में क्लीनर था। दूसरी घटना में घर के बाहर खेल रही बालिका की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के बम्हौर थाना क्षेत्र के बालेकपुर निवासी श्रीपाल का बेटा कुलदीप यादव (19) ट्रक में क्लीनर का काम करता था। रविवार को सुबह कबरई से गिट्टी लेकर ट्रक से सुल्तानपुर जा रहा था। चिल्ला थाना क्षेत्र के पास आगे जा रहे दूसरे ट्रक में पीछे से टक्कर हो गई। कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। सुल्तानपुर निवासी ट्रक चालक धर्मेंद्र भी घायल हो गया। टक्कर से दूसरा ट्रक भी खाईं में जा गिरा, लेकिन चालक और क्लीनर बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई संदीप यादव ने बताया कि कुलदीप दो भाइयों में सबसे छोटा था। एक साल से ट्रक में क्लीनर था।
उधर, कोतवाली नगर क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी मुन्ना की 10 वर्षीय पुत्री गुलनाज उर्फ रुखसाना की शनिवार की शाम बाइक की टक्कर से मौत हो गई। वह घर के बाहर खेल रही थी। घटना में लुकतरा गांव निवासी बाइक सवार भी घायल हो गए। मेडिकल कालेज चौकी पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली। शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता ने बताया कि घटना के जिम्मेदार बाइक सवार जिला अस्पताल तक साथ रहे। पुत्री की मौत होने पर दोनों भाग निकले। गुलनाज कक्षा पांच में पढ़ती थी और छह बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन

इंसेट---
लोडर की टक्कर से किसान की मौत
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव निवासी शिवकुमार का बेटा हनुमानी प्रसाद (53) की शनिवार की रात तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से मौत हो गई। वह खेत से बैल लेकर घर जा रहा था। तभी गांव मोड़ के पास हादसा हो गया। चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई पवन द्विवेदी ने बताया कि हनुमानी प्रसाद खेतीबाड़ी कर परिवार पाल रहा था। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें