बांदा। देहात कोतवाली के भज्जू पुरवा गांव निवासी सुरेश (27) रविवार की देर शाम को चक्की से आटा लेने के बाद साइकिल से अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जाता है कि मृतक की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। मौत की खबर मिलते ही पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। (संवाद)