फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री बढ़े तो सड़कों पर दौड़ने लगीं एसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज बसों में अब जितनी सीट उतने यात्री सफर कर सकेंगे। महाप्रबंधक के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू हो गई। उधर, यात्रियों की संख्या में वृद्धि से मंगलवार को एसी बसों का भी संचालन शुरू हो गया। प्रतिदिन औसतन 1000 से अधिक यात्री बढ़ रहे हैं। पिछले छह दिनों में 24 हजार से अधिक यात्रियों ने बसों में सफर किया।
विज्ञापन

विभिन्न मार्गों पर बांदा डिपो ने 129 बसें चलाई हैं। कोरोना संक्रमण के भय से शुरुआत में यात्री ढूंढे नहीं मिले। सवारियों की कमी से निगम को डीजल खर्च निकालना मुश्किल था। अब सवारियां बढ़ीं तो रोडवेज बसों का संचालन भी बढ़ने लगा। मंगलवार से बांदा-कानपुर व बांदा-आलमपुर वाया चित्रकूट तीन जनरथ एसी बसों का भी संचालन शुरू कर दिया गया।
एआरएम परमानंद पिल्लई ने बताया कि पिछले छह दिनों में 24,765 यात्रियों ने बसों में सफर किया। प्रति बस 38 यात्रियों का औसत रहा। राजस्व के रूप में 20,89,902 रुपये प्राप्त हुए। हालांकि आम दिनों की अपेक्षा अभी भी 10 लाख रुपये प्रतिदिन राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

उधर, वर्कशाप में पान खाकर थूकने पर एआरएम परमानंद ने चालक मोहम्मद अख्तर फारुखी पर 250 रुपये का जुर्माना कर वेतन से कटौती के आदेश दिए हैं। एआएम ने बताया कि वर्कशाप व स्टैंड पर पान खाकर आने व थूकने पर रोक है। चालक ने नियमों का उल्लघंन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें