फोटो-15-निर्णायक मंडल के साथ विजेता प्रतिभागी। स्रोत: आयोजक
बांदा। उत्तर प्रदेश और जिला योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन के सहयोग से रविवार को योगासन चैंपियनशिप हुई। इसमें छह योगासन टीमों और एक योगासन क्लब के 100 से अधिक बालक-बालिकाएं शामिल हुए। प्रतिभागियों ने विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन कर प्रतिभा और शारीरिक संतुलन का परिचय दिया।
बालक वर्ग में आठ से 10 वर्ष आयु वर्ग में अभि साहू प्रथम, आयुष यादव द्वितीय और करण श्रीवास तृतीय रहे। 10 से 12 वर्ष में अविनाश कुशवाहा ने पहला, मनीष कुशवाहा ने दूसरा और राम प्रकाश यादव ने तीसरा स्थान जीता। 12 से 14 वर्ष में युवराज कुशवाहा प्रथम, रुद्र प्रताप द्वितीय और विवेक कुशवाहा तृतीय रहे। 16 से 18 वर्ष में शिवांश ने बाजी मारी।
बालिका वर्ग में आठ से 10 वर्ष में प्रतिभा प्रथम आईं। 10 से 12 वर्ष में पूर्वी प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और शिवानी तृतीय रहीं। 12 से 14 वर्ष में समीक्षा प्रथम, यशी द्वितीय और पुष्पा तृतीय रहीं। 18 से 21 वर्ष में काव्यांजलि प्रथम और अनामिका द्वितीय रहीं। अपर जिलाधिकारी न्यायिक मायाशंकर, एसोसिएशन के संरक्षक शेख सादी जमा, डीआर पब्लिक स्कूल की प्रबंधक श्रुति भारद्वाज, अध्यक्ष चंद मौली भारद्वाज, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार आदि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सचिव कमल किशोर यादव, सह सचिव सुनील सक्सेना, डॉ. महादेवी चतुर्वेदी, आलोक यादव, अंजना, डॉ. इंद्रवीर सिंह आदि मौजूद रहे।