फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अब्बास और निकहत की पेशी, मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
फोटो- 13-न्यायालय से निकलते विधायक अब्बास अंसारी व उनकी पत्नी। संवाद
विज्ञापन
फोटो- 13-न्यायालय से निकलते विधायक अब्बास अंसारी व उनकी पत्नी। संवाद
विज्ञापन




- भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में एक घंटे तक रहे, 18 को सुनवाई
-पूर्व सपा महामंत्री की ओर से दाखिल किया गया डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र
-चालक न्याज की लगी हाजिरी माफी, आगरा जेल से नहीं आ सका जेल वार्डर
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी व पत्नी निकहत की अवैध मुलाकात मामले में बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में सुनवाई नहीं हो सकी। विधायक अब्बास अंसारी, उनकी पत्नी निकहत, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान ने न्यायालय में अपनी हाजिरी लगाई। विधायक अब्बास के अधिवक्ता ने न्यायालय में पेशी में आने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दिलाए जाने के लिए न्यायालय को प्रार्थना पत्र दिया।
चित्रकूट के पूर्व सपा महामंत्री फराज खान के अधिवक्ता ने डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायालय ने इस केस की अगली तारीख अब 18 सितंबर निर्धारित की है। चालक न्याज की ओर से अधिवक्ता ने हाजिरी माफी की अर्जी लगाई। मुलाकात के समय कारागार में तैनात रहे वार्डर के सेंट्रल जेल आगरा में निरुद्ध होने की वजह से वह अदालत में हाजिर नहीं हो सका।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में विचाराधीन मामले में विधायक अब्बास अंसारी व उनकी पत्नी निकहत अदालत में दोपहर 12:10 बजे पहुंचे थे। यहां वह तकरीबन एक घंटे तक न्यायालय में रहे। उसके बाद वह अपनी पत्नी, अधिवक्ताओं के साथ न्यायालय से बाहर निकले और सीधे अपनी गाड़ी में बैठ गए। मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने टिप्पणी करने से मना कर दिया। विधायक अब्बास के अधिवक्ता ने बताया कि वह तारीख पर आए थे। न्यायालय में आने के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने के लिए उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन




ये है पूरा मामला

10 फरवरी 2023 को चित्रकूट जेल में तत्कालीन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। छापेमारी में अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत तत्कालीन जेल अधीक्षक के कक्ष में मिली थीं। जांच में सामने आया था कि वह नियमों के विपरीत लंबे समय तक जेल परिसर में मौजूद रहीं थीं। मामले में चित्रकूट की कर्वी कोतवाली में विधायक अब्बास अंसारी, उनकी पत्नी निकहत, चालक न्याज, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान, सपा जिलाध्यक्ष फराज खान समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शासन स्तर से गठित विशेष जांच दल ने मामले की जांच कराई थी। जांच में आरोप लगाए गए थे कि जेल में अब्बास अंसारी को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जातीं थीं। मुलाकात के एवज में जेल अधिकारियों को नकदी और उपहार दिए जाते थे। अब यह मामला बांदा के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें