फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आप ने प्रदर्शन कर स्कूलों को बंद करने का किया विरोध

विज्ञापन
प्रदर्शन करते आप पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। परिषदीय विद्यालयों के समायोजन को लेकर आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया है। हाईवे पर प्रदर्शन कर सदर तहसील परिसर में राज्यपाल संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंप उप्र सरकार के इस निर्णय पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतोषीलाल शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार बिना सोचे समझे कानून का उल्लंघन करते हुए शासनादेश निर्गत किया। एक तरफ भाजपा सरकार मदिरालयों को खोलने का रिकॉर्ड बना रही है वहीं दूसरी ओर अब तक 26 हजार से अधिक विद्यालय बंद हो चुके हैं। अब बच्चों के कम संख्या के बहाने 27 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद करने जा रही है।
श्यामबाबू त्रिपाठी व जितेन्द्र गोयल ने कहा कि बताया कि शिक्षधे के अधिकार अधिनियम व बाल अधिकार अधिनियम का उल्लंघन किया गया है। विद्यालय बंद होने से काम कर रहे कर्मी विशेषकर शिक्षामित्र और रसोईंया की सेवा आगे चलकर सरकार समाप्त कर देगी। लवलेश केसरवानी, नर्वदा प्रसाद यादव, विमल गुप्ता, बसंत पटेल, धनराज सिंह, अनुरुद्ध सिंह यादव, महफूल अहमद भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें