फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: युवक पर छुरे से जानलेवा हमला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दुकान में सो रहे युवक पर बुधवार की रात नकाबपोश दो युवकों ने छुरे से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर चचेरे भाई और चाचा दौड़े तो हमलावर छुरा फेंककर भाग गए। युवक को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के पल्हरी गांव निवासी रामफल (27) का मकान मुख्य मार्ग पर आरटीओ कार्यालय के पास है। घर में ही किराना और मुर्गा मीट की दुकान किए है। दुकान में ही चारपाई डालकर सोता है। बुधवार की रात दुकान का शटर गिराकर अंदर सोया था। रात करीब सवा दो बजे दो नकाबपोश युवक दुकान का शटर उठाकर अंदर घुस गए।
दुकान में रखे मुर्गा काटने के छुरे से रामफल पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर घर के अंदर से सौतेली मां रानी, बहनें और बगल में रहने वाले चाचा रज्जू व उनके लड़के दौड़ पड़े। परिजनों को आता देख हमलावर मौके से घर से करीब 50 मीटर दूर छुरा फेंककर भाग निकले। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे घटना की सूचना मिली थी। घायल ने वीडियो बयान में पारिवारिक रंजिश में हमले की बात कही है। माैके पर फोरेंसिक और एसओजी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन





हमले के पीछे अपनों की साजिश तो नहीं

चचेरे भाई भगवानदीन ने बताया कि बचपन में ही रामफल की मां की मौत होने पर पिता ने दूसरी शादी की है। दूसरी पत्नी रानी से छह बेटियां हैं। रानी बेटियों को लेकर मकान में रहती है। रामफल से बहुत मतलब नहीं है। यहां तक रामफल अलग खाना बनाता है। रामफल के पिता स्व. राजकुमार तीन भाई थे। सबसे बड़े राजाराम, दूसरे नंबर पर स्व. राजकुमार और सबसे छोटे रज्जू प्रसाद हैं। तीनों के नाम गांव में एक बीघा पट्टे की जमीन थी। इस जमीन को करीब डेढ़ साल पहले 46 लाख रुपये में प्लाटिंग करने वाले को बेची दी थी। इसके 18 लाख रुपये मिले थे। तीनों भाइयों ने छह-छह लाख रुपये बांट लिए थे। 28 लाख अभी नहीं मिले हैं। छह लाख रुपये स्व. राजकुमार की दूसरी पत्नी रानी को मिले थे। रामफल ने अपना हिस्सा मांगा था, लेकिन दूसरी मां ने पिता की बीमारी में रुपये लगाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया था। इसको लेकर सौतेली मां से अनबन थी।

सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की हुई पहचान
घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर एक घर के बाहर सीसीटीवी लगा है। इसके फुटेज में दो हमलावर दिखाई दे रहे हैं। परिजनों ने बताया कि हमलावरों की कद-काठी से पहचान साफ है। फुटेज में दिख रहा एक युवक रिश्तेदार है। बुधवार की रात वह आया था। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि हमले के पीछे सौतेली मां की साजिश बताई जा रही है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें