फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: इंडियन बैंक से निकली युवती के 50 हजार की टप्पेबाजी

Tue, 17 Mar 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। कस्बे के इंडियन बैंक से रुपये निकालकर बाहर निकली एक युवती के साथ 50 हजार रुपये की टप्पेबाजी हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के तिलोसा गांव की शोभा देवी सोमवार को बबेरू स्थित इंडियन बैंक शाखा से 70 हजार रुपये निकालकर अपने बैग में रख रही थी। बैंक से बाहर निकलते समय दो अज्ञात महिलाओं ने उसके बैग की चेन खोलकर रुपये निकाल लिए। युवती ने गेट के बाहर बैग चेक किया तो रुपये नहीं मिले लेकिन तब तक महिलाएं भाग चुकी थीं। बैंक में सुनवाई न होने पर पीड़ित शोभा देवी ने बबेरू कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जिसमें एक महिला को युवती के पीछे से बैग की चेन खोलकर रुपये निकालते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें