फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: यमुना नदी में नहाने गए युवक की नदी में डूबकर मौत

विज्ञापन
फोटो -13- मृतक ज्ञानू श्रीवास्तव। फाइल फोटो
विज्ञापन
-पैलानी थाना क्षेत्र के मड़ौली कला की यमुना नदी में हुआ हादसा
विज्ञापन

-एसडीआरएफ की टीम ने दोपहर एक बजे खोज निकाला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
पैलानी (बांदा)। यमुना नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। बृहस्पतिवार को वहां पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दोपहर करीब एक बजे उसका शव नदी से बाहर निकाला।
पैलानी थाना क्षेत्र के गांव मड़ौली कला निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि उनका भांजा कानपुर देहात के बिठूर थाना क्षेत्र के चकरनगर निवासी ज्ञानू श्रीवास्तव (20) बचपन से अपने ननिहाल में मामा सुधीर कुमार के साथ रह रहा था। मामा ने बताया कि वह बुधवार की देर शाम करीब सात बजे यमुना नदी में नहाने गया था, वहां गहराई में जाने से वह डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय, नायब तहसीलदार वेद प्रकाश व एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों के साथ यमुना नदी पहुंचे। वहां बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे उसका शव नदी से बरामद किया गया है। ज्ञानू अपने पिता प्रदीप की इकलौती संतान था। एक बहन पूजा की शादी हो चुकी है। वह अपने नाना कैलाश श्रीवास्तव के यहां रह रहा था। सीओ सदर प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि यमुना नदी में नहाने के दौरान हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

फोटो -13- मृतक ज्ञानू श्रीवास्तव। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें