फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर के बाहर घेरकर युवक पर तलवार से हमला, पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप

Mon, 08 Jun 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के नोनिया मोहाल क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




नोनिया मोहाल छाबी तालाब निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन जून की दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी पत्नी की दवा लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह घर के दरवाजे पर पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए खड़े सत्यम, शिवम, सुंदरम निवासी कंचन पुरवा कर्बला सड़क व हसमुख निवासी बजरंग कुंड ने उसे घेर लिया। आरोप है कि चारों आरोपी तलवार, छुरी, सब्बल और डंडों से लैस थे। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर शिवम उर्फ शिवा ने तलवार से उसके सिर पर वार कर दिया, जबकि अन्य आरोपियों ने डंडों और सब्बल से हमला कर घायल कर दिया।



पीड़ित का आरोप है कि हमलावर उसे जान से मारने की नीयत से हमला कर रहे थे। शोर सुनकर जब उसकी पत्नी बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और छेड़खानी करते हुए मारपीट की। इसी दौरान पीड़ित की मां भी मौके पर पहुंच गई, जिनके साथ भी गाली-गलौज की गई। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन




घटना के बाद घायल युवक को पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, घर में घुसकर हमला, छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें