फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पैदल घर जा रहे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
मृतक अर्जुन कोरी - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
बांदा। पैदल घर जा रहे युवक को पीछे से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मारकर कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के जखौरा गांव निवासी अर्जुन कोरी (25) मंगलवार की रात 10 बजे गांव के श्रीराम तालाब के पास से पैदल अपने घर जा रहा था। तालाब के पास सड़क बन रही है। बसरही चौराहे के पास हरदौनी गांव से खाली आए ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चाचा शत्रुघन ने बताया कि तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। घर में मां सुखरानी है। शादी की बात चल रही थी। पिता रामऔतार मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष संदीप पटेल ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें