फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नाले में पैर फिसल जाने से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नाले में पैर फिसल जाने से युवक की डूबकर मौत हो गई। करीब 14 घंटे बाद पुलिस ने शव को नाले से बरामद किया।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी हिमांशु सिंह ने बताया कि उसका पारिवारिक भतीजा अनमोल सिंह (32) शनिवार को किसी काम से बांदा आया था। शनिवार की देर शाम सात बजे करीब वह बस से जौरही गांव पहुंचा था। यहां घर जाने के लिए रास्ते में पड़ने वाले नाले को पार कर रहा था, तभी पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में समा गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने नाले में उसकी खोज कराई। रविवार को दोपहर उसका शव नाले से गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बरामद किया है। अनमोल खेती किसानी करता था। उसके दो बेटे हैं। आठ माह पहले पत्नी की बीमारी से मौत हो चुकी है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि नाले में डूबकर युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें