फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अवैध संबंधों के चलते ट्यूबवेल में सो रहे युवक की गला घाेंटकर हत्या

Sun, 05 Apr 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
मृतक सोनू। फाइल फोटो
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। ट्यूबवेल में सो रहे युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसके गले में खरोंच और नाखून लगने के निशान मिले हैं। युवक के चाचा ने अज्ञात पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि उसकी पत्नी सर्प दंश से मौत की बात कह रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गई है।
विज्ञापन




कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव निवासी निशा ने बताया कि वह अपने पति सोनू (22) के साथ शुक्रवार की रात खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे की छत पर सो रही थी। पत्नी के मुताबिक, रात में किसी समय उसके पति सोनू को किसी सर्प ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह होने पर वह नींद से जागी तो उसने अपने पति को मृत अवस्था में पड़ा देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी।



मौके पर बबेरू सीओ सौरभ सिंह व थाना इंस्पेक्टर कमासिन भास्कर मिश्र व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सोनू के गले में नाखून लगने और खरोंच के निशान मिले। पत्नी के मुताबिक, उसका पति सोनू दो दिन पूर्व ही मुंबई से कमाकर लौटा था। उधर, चाचा लालबाबू के मुताबिक, डेढ़ साल पहले ही सोनू की शादी हुई थी। शादी के बाद वह मुंबई चला गया था। सोनू मुंबई जाकर मिस्त्री के साथ टाइल्स लगाने का काम करता था। फसल कटाई के कारण पुरवा में पत्नी निशा के साथ बोर के पक्के मकान में सो रहा था।
विज्ञापन




चाचा का आरोप है कि उसके भतीजे की गला घोंटकर हत्या की गई है। सोनू तीन भाइयों में बड़ा है। पिता रामबाबू का निधन हो चुका है। घर में मां सरस्वती, भाई मोनू और गोलू हैं।



पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किया जाना पुष्ट हुआ है। मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। अवैध संबंध को लेकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




पलाश बंसल



पुलिस अधीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें