फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ससुराल से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Mon, 10 Nov 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 04 शिवप्रसाद। फाइल फोटो
विज्ञापन
बांदा। कनवारा गांव स्थित ससुराल से घर लौट रहा युवक ट्रेन से भूरागढ़ के पास गिर गया। देर शाम स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद जांच करने पहुंची ने युवक के आधार कार्ड से शिनाख्त करते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम भूरागढ़ के पास हमीरपुर के सिसोलर थाना क्षेत्र के भुगैचा गांव निवासी 34 वर्षीय शिवप्रसाद मृत अवस्था में रेलवे पटरी के किनारे मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास से मिले आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस से पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दी।
युवक के छोटे भाई राजू ने बताया कि शिवप्रसाद ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार को ही वह अपनी ससुराल शहर कोतवाली के कनवारा गांव पत्नी से मिलने आया था। दिवंगत चार भाईयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें