कमासिन। घर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित खेत में लगे बबूल के पेड़ से युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन कारण नहीं बता सके।
थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी राममिलन कोटार्य (45) ने शनिवार को तड़के अपने खेत में लगे बबूल के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह होने पर जब ग्रामीण खेत पहुंचे तो राममिलन को पेड़ से लटका पाया।
पुत्र धीरेंद्र उर्फ लाला ने बताया कि रात में खाना खाकर घर में सोए थे। किसी तरह का कोई विवाद भी घर में नहीं हुआ था। उन्होंने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया उसे नहीं पता। घर में मां मीरा, एक पुत्र व एक पुत्री है। एसआई विजय मिश्रा ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।