फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाजार जा रहे युवक को मारी बरछी, कानपुर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तेरहवीं का सामान खरीदने बाजार जा रहे बाइक सवार युवकों पर गांव के ही एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। एक ने भागकर जान बचाई, जबकि दूसरे को बरछी मारकर लहूलुहान कर दिया। घायल युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के इटवां गांव निवासी दिनेश प्रसाद (28) मंगलवार की शाम गांव के पूर्व प्रधान स्व. चंद्रिका की मां की तेरहवीं संस्कार में था। पूर्व प्रधान के पुत्र अनुभव और दिनेश बाइक से तेरहवीं का सामान लेने निकले। गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे घनश्याम प्रसाद ने रंजिश के चलते लाठी मारकर दोनों को गिरा दिया। अनुभव दौड़कर गांव की ओर भागा, जबकि दिनेश वहीं पड़ा रहा। घनश्याम ने उसे बरछी मारकर घायल कर दिया।
अनुभव की सूचना पर गांव के लोग दौड़े। गांववालों को आता देखकर आरोपी भाग निकला। ग्रामीणों ने दिनेश को पीएचसी बिसंडा पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि आरोपी सनकी स्वभाव का है। घायल के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घायल कानपुर में है। वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें