बबेरू । अनाज बेचने जा रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के कायल गांव निवासी किसान संतोष ने बताया कि वह गुरुवार को दोपहर 12 बजे करीब गांव से एक किराए के ट्रैक्टर से अनाज लेकर अपने पुत्र अखिलेश (19) के साथ बबेरू जा रहे थे। जैसे ही उमरी गांव के पास पहुंचे कि अचानक अखिलेश ट्रैक्टर ट्राली से नीचे गिरकर घायल हो गया।
पिता ने घायल पुत्र इलाज के लिए सीएचसी ले गए। यहां से उसे हालत गंभीर होने पर बांदा रेफर किया गया। बांदा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। वह तीन भाई व एक बहन ने सबसे बड़ा था। मां चुन्नी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाली इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि ट्रैक्टर से गिरकर मौत की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।