फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी को लेने के लिए ससुराल जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल बाइक सवार को एंबुलेंस से अतर्रा सीएचसी पहुंचाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हिनौटा गांव निवासी कपिल अहिरवार (27) बुधवार की रात ससुराल बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव जा रहा था। रास्ते में चौसड़ गांव के पास ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां कपिल ने दम तोड़ दिया। कपिल के साले जितेंद्र ने बताया कि चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे।
मथुरा में रहकर प्राइवेट जॉब करते थे। मकर संक्रांति के पर्व पर अपनी पत्नी ज्ञान देवी व दो माह के पुत्र को वह तेंदुरा गांव में छोड़ गए थे। त्योहार होने के बाद वह उन्हें लेने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। अज्ञात ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें