फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जिला अस्पताल में डायरिया से युवक की मौत, 14 मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उमस भरी गर्मी लोगों की सेहत बिगाड़ रही है। डायरिया से पीड़ित युवक की गुरुवार की सुबह मौत हो गई। इसके अलावा बुखार और डायरिया से पीड़ित 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के परशुराम तालाब मोहल्ला निवासी सचिन (18) को डायरिया होने पर परिजनों ने बुधवार की रात भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसने गुरुवार को सुबह दम तोड़ दिया। स्वराज कालोनी निवासी हरिओम (44), छावनी निवासी राबिया (17), अतर्रा निवासी गायत्री (62), मरही माता मंदिर निवासी स्नेह (10 माह), छावनी निवासी परवेज (20), पिपरहरी गांव निवासी रचित (13), निम्नीपार निवासी सोहेब (आठ माह), बबेरू निवासी योगेंद्र (22), अतर्रा निवासी विनय (1), दुर्गापुर निवासी अजीत (18), बाबूलाल चौराहा निवासी काजल (4), मनवारा छतरपुर निवासी क्रांति (24), कटरा निवासी विजय (5), काशीराम कालोनी निवासी माया (45) को बुखार और डायरिया से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया है। गुरुवार को भी ट्राॅमा सेंटर मरीजों से फुल रहा। मरीज बेंच पर लेटकर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें