फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डायरिया से युवक की मौत, 12 और भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डायरिया से पीड़ित युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, डायरिया और बुखार से 12 और लोगों को भर्ती कराया गया है। चित्रकूट के बिहारा गांव निवासी लवकुश (18) को उसके परिजनों ने डायरिया व बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में शाम छह बजे भर्ती कराया था। रात में उसने दम तोड़ दिया। डायरिया से इस सीजन की यह दूसरी मौत है।
विज्ञापन

उधर, जसईपुर गांव निवासी शोभा (32), पुलिस लाइन निवासी रूबी (16), बिजली खेड़ा निवासी अनामिका (18), मवई गांव निवासी शिवमिलन (45), छाबी तालाब निवासी चुन्नी (42), सर्वोदय नगर निवासी दिनेश (31), मरका गांव निवासी हरिओम (21), स्वराज कालोनी निवासी शिव विलास (50), पदमाकर चौराहा फैज (18), खाईंपार निवासी शकुंतला (28), आजादनगर निवासी नाजरा (3), टिकरी गांव निवासी कृष्णा (55) को डायरिया और बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें