फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्टेडियम बांदा ने स्टेडियम योद्धा को 28-35 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी एसोसिएशन की ओर से 15 दिवसीय समर कैंप आयोजित किया जा रहा है। नौवें दिन सीनियर व जूनियर वर्ग के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई। सीनियर वर्ग में स्टेडियम बांदा ने स्टेडियम योद्धा ने 28-35 के अंदर से पराजित किया। जूनियर वर्ग में स्टेडियम ग्रीन ने स्टेडियम रेड को 24-17 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खिलाड़ियों को तरासा जा रहा है। समर कैंप में नौ दिनों से उन्हें कबड्डी की विधाएं बताई जा रही हैं। गुरुवार को नौवें दिन स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीनियर व जूनियर वर्गों के बीच कबड्डी प्रतियोगिताएं कराई गईं। सीनियर वर्ग में स्टेडियम योद्धा ने स्टेडियम बांदा को 28-35 के अंतर से हराया। सीनियर खिलाड़ी अलशिफा, खुशबू, पायल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
स्टेडियम योद्धा की तरफ से सबरीन,जिया खान, आफरीन ने भी अच्छा खेल दिखाया। जूनियर वर्ग में स्टेडियम ग्रीन व स्टेडियम रेड की टीमें भिड़ीं। कड़ी टक्कर के बीच स्टेडियम ग्रीन ने स्टेडियम रेड को 24-17 के अंतर से शिकस्त दी। इस मौके पर कोच कमल सिंह यादव, बनारसी सेनेटरी की ओर से शिवबदन निषाद व शालीमार पेंट्स की तरफ से शोभित श्रीवास्तव, मलिक मिश्रा, अली राजा ने दोनों विजेता टीम को पुरस्कृत कर टीशर्ट सौंपी। मोहम्मद शाकिर अजीम, सुमित गुप्ता, ज्ञानचंद्र शुक्ला, राजेश शुक्ला, बच्चा त्रिपाठी, पुरुषोत्तम पुरवार, अरविंद कुमार पांडेय, महेंद्र कुमार देवपुरिया आदि ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें