फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जबलपुर-लखनऊ एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विनय।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। अतर्रा के पथरा गांव निवासी विनय कुमार (22) का शव बुधवार को कोर्रा रेलवे क्राॅसिंग पर कटा पड़ा मिला। पुलिस और परिजन ट्रेन से गिरकर हादसा होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पड़ोसी सुशील ने बताया कि विनय सूरत में हीरा घिसाई का काम करता था। पांच दिन पहले वह सूरत से गांव जाने के लिए निकला था। वह मैहर देवी मंदिर के दर्शन कर जबलपुर-लखनऊ एक्सप्रेस से गांव आ रहा था। सुबह वहां से गुजरी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के ड्राइवर ने अतर्रा रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना दी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। शव के पैंट की जेब से कुछ नंबर लिखी पर्ची मिलने पर पुलिस ने नंबरों पर फोन करके उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजनों व पुलिस ने ट्रेन से गिरकर मौत होने की संभावना जताई है। जीआरपी थाना इंस्पेक्टर नवेंदु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि ट्रेन से गिरकर मौत होने की संभावना लग रही है। शव के पास से ट्रेन का टिकट भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें