फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति से विवाद से आहत महिला ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नशेड़ी के साथ बैठने को लेकर पत्नी का पति से विवाद हो गया। इससे आहत होकर उसने जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर बबेरू पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव निवासी शैलजा (24) ने गुरुवार को सुबह घर में जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
पति संजय ने बताया कि वह सुबह गांव की चाय-पान की गुमटी पर बैठा था। वहां गांव का एक गांजा पीने आदी व्यक्ति भी बैठा था। इस बीच गांव की किसी महिला ने घर जाकर पत्नी से यह बात बता दी। जब वह घर पहुंचा तो शैलजा उससे झगड़ा करने लगी। विवाद के चलते शैलजा ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पति ने बताया कि वर्ष 2018 में शादी हुई थी। एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन

शैलजा का मायका चित्रकूट के नया गांव में है। मायके पक्ष को सूचना दे दी है। पति खेती किसानी करता है। पिता के नाम 12 बीघा जमीन है। मरका इंस्पेक्टर ऋषि देव सिंह ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी घरेलू विवाद है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें