फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में फांसी पर झूल गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। ससुराल में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पति पर शराब के नशे में आए दिन पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लाली का पुरवा (बडे़हा) की है। यहां गुरुवार को सुबह राधा लली (45) पत्नी रामकरण राजपूत ने ससुराल के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका के भाई चुन्नी लाल (कछारपुरवा) ने आरोप लगाया कि नशेड़ी पति आए दिन मारपीट करता था। भाई ने ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या के बाद शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। ससुराल के कुछ सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

मृतका की शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके सात पुत्रियां है। एक की शादी हो चुकी है। कोतवाली के उपनिरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि आत्महत्या की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें