फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर की अटारी में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
गोना - फोटो : परिजन
विज्ञापन
बांदा। घर की अटारी में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। खेत से लौटे पति ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। हालांकि मायके पक्ष ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव निवासी गोना उर्फ कंचन (30) ने शुक्रवार की देर शाम साड़ी के बार्डर से छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया। खेत से लौटे पति रामकरन उर्फ भूरा ने देखा तो उसने गोना को फंदे से लटका देखा। पोस्टमार्टम हाउस में पति ने बताया कि किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है। उसने किस कारण से यह आत्मघाती कदम उठाया, उसे जानकारी नहीं है।
घटना के समय सास कुंता मायके पचनेही गांव में थीं। ससुर समलिया बीमार े हैं। उधर, मायके गिरवां थाना क्षेत्र के कोलावल गांव से आए पिता महावीर ने बताया कि वर्ष 2018 में शादी हुई थी। तब से आज कोई विवाद नहीं हुआ है। उनकी बेटी ने यह कदम क्यों उठाया, उन्हें नहीं पता। कंचन के दो पुत्र हैं। देहात कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें