फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो साल के मासूम और महिला को हुआ डेंगू

Sat, 17 Oct 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सर्दी और बुखार लोगों को डराने लगा है। शुक्रवार को तिंदवारी और बिलगांव के दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इसमें दो साल के मासूम और महिला शामिल हैं। अब तक जिले में 39 लोगों को डेंगू हो चुका है। दो दिन पहले तिंदवारी के व्यापारी की प्रयागराज के निजी अस्पताल में डेंगू से मौत हुई थी।

जिला अस्पताल में शुक्रवार को 10 बुखार पीड़ितों के सैंपल लगाए गए। तिंदवारी की फूला (55) और बिलगांव निवासी लवलेश (2) को डेंगू बुखार की पुष्टि की गई। डॉक्टरों ने दोनों मरीजों को भर्ती होने की सलाह दी है। उधर स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को शहर के मोहल्ला मढि़या नाका व आजाद नगर में निरोधात्मक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने इन दोनों मोहल्लों में 100 घरों को चेक किया। यहां तीन घराें में डेंगू लार्वा पाया गया। एक मकान को नोटिस दिया गया है। स्वास्थ्य व मलेरिया जांच के लिए 29 के नमूने लिए। विभाग की टीम ने जल भराव वाले स्थानों पर लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव किया।
टीम ने जनसमुदाय को डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम, नियंत्रण एवं बचाव के वारे में पंफलेट्स वितरण कर जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें