फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर बाइक सवार दुकानदार को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
घटना के बाद गमगीन परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मऊ कस्बा व अहिरी के बीच में शनिवार की रात को तेज गति से जा रहे ट्रक ने बाइक सवार दुकानदार को कुचल दिया। ट्रक में फंसकर बाइक लगभग 60 मीटर तक घिसटती चली गई। वहीं दुकानदार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

मऊ के नीबी तिराहा निवासी श्रीराम गुप्ता ने बताया कि उनका 33 वर्षीय बेटा रवि कुमार शिवपुर चौराहे के पास सब्जी व परचून की दुकान खोले था। रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। कस्बे से कुछ दूरी पर पीछे से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। पुलिस बेटे को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ही घटना की जानकारी उन्हें दी। उसके परिवार में एक भाई प्रांशू, दो बहन व पत्नी संजना देवी हैं। घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल है। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दुकानदार की मौत हुई है। वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें