फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: टायर फटने से ट्रैक्टर को टक्कर मार पेड़ से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ट्रक का अगला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राॅली को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा भिड़ा। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के बरछा डड़िया गांव निवासी भोला यादव (35) मध्य प्रदेश के सतना जिले से सीमेंट लादकर फतेहपुर में उतारने गया था। वहां से वह नौ मार्च की शाम साढ़े सात बजे वापस सतना जा रहा था, तभी गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियारी गांव के पास ट्रक का अगला टायर फट जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आई ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराकर पेड़ से जा भिड़ी।
हादसे में चालक भोला गंभीर घायल हो गया। फतेहपुर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन सोमवार को दोपहर उसे दिखाने के लिए बांदा के प्राइवेट अस्पताल आ रहे थे। तभी रास्ते में भोला ने दम तोड़ दिया। फतेहगंज थाना इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि हादसा फतेहपुर में हुआ था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें