फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पपरेंदा से शिकुहला तक बनेगा दस मीटर चौड़ा मार्ग

विज्ञापन
पपरेंदा-हमीरपुर मार्ग से गुजरते राहगीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। पपरेंदा से हमीरपुर की सीमा पर स्थित शिकहुला गांव तक फोरलेन सड़क बनेगी। लोक निर्माण विभाग 50 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण पर 90 करोड़ रुपये खर्च करेगा। शासन ने इसके लिए डीपीआर मांगा है। बजट आते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। दस मीटर चौड़ी सड़क बनने से कानपुर जाने वाले वाहन फर्राटा भरेंगे।
विज्ञापन


यहां से कानपुर हर वर्ग के लोग जाते हैं। इनमें व्यापारी, नौकरी पेशा से लेकर मरीज सब शामिल हैं। अभी लोगों को ललौली होते हुए या फिर फतेहपुर होते हुए कानपुर जाना पड़ता है। करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने के साथ हिचकोले भी खाने पड़ते हैं। वहीं, पपरेंदा से हमीरपुर होते हुए कानपुर का मार्ग काफी सुगम है।



अभी यह मार्ग सात मीटर चौड़ा है। इससे जाम लगता है। अब शासन ने इसके चौड़ीकरण व फोरलेन के लिए हरी झंडी दे दी है। बबेरू-तिंदवारी-सुमेरपुर राजमार्ग में पपरेंदा से सिकहुला तक 50 किलोमीटर सड़क का डीपीआर (प्रोजेक्ट) बनाकर लोक निर्माण विभाग खंड-एक ने शासन को भेजा है। लोक निर्माण विभाग ने करीब 90 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। मार्च तक बजट आने के बाद इस पर तेजी से कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


फोरलेन के मानक में नहीं फतेहपुर-बबेरू-अतर्रा राजमार्ग



फतेहपुर-बबेरू और अतर्रा-नरैनी-करतल राजमार्ग फोरलेन के मानक में नहीं हैं। इंडियन रोड कांग्रेस के मानक के अनुसार मार्ग पर 18000 पीसीयू (पैसेंजर कार यूनिट) अनिवार्य है। आवास विकास मोहल्ला निवासी आरटीआई कार्यकर्ता कुलदीप शुक्ला ने आईजीआरएस के माध्यम से लोक निर्माण विभाग से इस संबंध में जानकारी मांगी थी। कहा है कि बबेरू से औगासी-फतेहपुर रोड का फोरलेन बनाने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में है, जबकि काफी समय पहले इसे फोरलेन बन जाना चाहिए। इस पर प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज पांडेय ने कहा है कि इंडियन रोड कांग्रेस के मानक के अनुसार पीसीयू 18000 से कम नहीं होना चाहिए। जबकि, इस मार्ग में मानक से काफी कम है। इसलिए शासन को इस मार्ग के फोरलेन का प्रस्ताव भेजना संभव नहीं है।







पपरेंदा से सिकहुला तक 50 किलोमीटर सड़क सात मीटर से दस मीटर चौड़ी की जानी है। शासन को प्रस्ताव गया है। इसके लिए 90 करोड़ मांगे गए हैं। मार्च तक बजट मिलने की संभावना है। -रूपेश कुमार सोनकर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग खंड-1।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें