फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गैंगस्टर एक्ट में दोषी को सवा दो साल का कठोर कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गैंगस्टर एक्ट के दोषी को दो साल तीन माह के कठोर कारावास की सजा विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट गुणेंद्र प्रकाश की अदालत ने सुनाई है। छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाठक ने 25 जून 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि हरदौली गांव के अंसार उर्फ मुस्तफा व अन्य छह आरोपी एक संगठित गिरोह है। जिनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया। आरोपी के खिलाफ 19 सितंबर 2024 को आरोपपत्र बनाया गया। दोषी अंसार की पत्रावली को अलग करके मामले की सुनवाई की गई। अभियोजन की ओर से एक गवाह पेश किया गया। पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों के अवलोकन के बाद दोनों अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अंसार को दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें