फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सांप ने डसा, जड़ी-बूटी से इलाज कराने में किशोर की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। रात में सोते समय किशोर को सर्प ने डस लिया। परिजन गांव में ही जड़ी बूटियों से उपचार कराते रहे। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी अली हसन ने बताया कि उसका इकलौता बेटा जिगर (16) मंगलवार की रात घर में सो रहा था। रात करीब एक बजे उसे सांप ने डस लिया। जिगर ने बगल में सो रहे पिता अली हसन को बताया। अली हसन ने टार्च की रोशनी से चारपाई के नीचे देखा तो सर्प बैठा था। उन्होंने रात में ही गांव में देसी जड़ी बूटी से पुत्र का इलाज कराया। फायदा न मिलने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए। बुधवार को सुबह डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिगर चार बहनों में सबसे बड़ा था। घर में मां रूबी व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कमासिन थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि परिजन सर्प दंश से मौत होना बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें