फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सूने घर में किशोर ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सूने घर में किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। माता-पिता जब दोपहर के समय मजदूरी करके लौटे तो वह फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रहुनिया खुटला निवासी आदित्य (13) ने सोमवार को दोपहर घर के कमरे में दरवाजे के हुक से रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। पिता गोविंद व मां शांति ने बताया कि वह सुबह नौ बजे करीब मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे तक लौटे तो घर के कमरे में आदित्य फंदे से लटका मिला। उन्हें नहीं पता कि उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया है। वह डीएवी इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। तीन पुत्र एक पुत्री है। सुबह आदित्य को उन्होंने 50 रुपये भी दिए थे। कहा था कि फल ले आना। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखाया गया है। परिजन कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें