फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किशोरी ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Sat, 07 Nov 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। किशोरी ने घर के अंदर बरामदे में रस्सी से पंखे के हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पिता बाजार गए थे। मां खेत में चारा काटने गईं थीं। घर आने पर उन्होंने देखा तो उनकी बेटी फंदे से लटकी थी।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के गांव कसिया डेरा अमलोर निवासी रामप्रसाद ने बताया कि उसकी बेटी सोमवती (17) ने शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अपने घर के बरामदे में लगे पंखे के हुक से रस्सी से फंदा लगा लिया। घटना के समय पिता धनतेरस के अवसर पर पैलानी बाजार करने गए थे।
मां रामबाई खेत में चारा काटने गईं थीं। शाम को दोनों लौटे तो उन्होंने बेटी को फंदे से लटका देखा। पिता ने बताया कि घर में किसी तरह की कोई बात नहीं हुई थी, न डांटा था और कामकाज काे लेकर टोकाटाकी की गई थी।
विज्ञापन

उसने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया उसे नहीं पता। सोमवती कक्षा आठ तक खप्टिहा कलां इंटर कॉलेज में पढ़ी थी। कक्षा आठ के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह तीन बहनों और तीन भाइयों में बड़ी थी।
पिता सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं, वह 10 दिन पहले त्योहार करने गांव आए थे। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें