फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मिर्गी का दौरा पड़ने से परेशान छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
प्रिंसी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। कक्षा आठ की 13 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने मिर्गी का दौरा पड़ने से परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड मोहल्ला निवासी प्रिंसी (13) ने सोमवार की शाम घर में लोहे की सीढ़ी से साड़ी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद उसका छोटा भाई रविराज कमरे में गया तो शव लटका देखा। भाई जितेंद्र ने बताया कि वह घर के पास इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। सोमवार को वह स्कूल के बाद घर लौटकर आई थी। भाई जितेंद्र घटना के समय बिजली की दुकान में काम करने गया था। पिता लाल बहादुर प्रजापति बेलदारी करने गए थे। मां शांतिदेवी घर के बाहर धूप सेंक रहीं थीं। प्रिंसी दो भाइयों व चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। भाई के मुताबिक, प्रिंसी को मिर्गी का दौरा पड़ता था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया हे। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। शव को मोर्चरी में रखाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें