फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तारों से निकली चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, सामान जला

Tue, 01 Sep 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र के गांव थनैल में रविवार देर रात करीब एक बजे हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने किसान की झोपड़ी को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

आग में 20 हजार की नकदी, सिलाई मशीन व गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं, झोपड़ी में बंधे मवेशी को बचाने और आग बुझाने के प्रयास में मां-बेटा भी झुलस गए। मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गया।
किसान रामलाल कुशवाहा ने बताया कि मकान के सामने बनी कच्ची झोपड़ी के ऊपर से 11 हजार की विद्युत लाइन गुजरी है। रविवार रात तारों में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी झोपड़ी पर गिरी और आग भड़क उठी। पत्नी राजरानी (50) ने आग देखकर परिजन को जगाया।
विज्ञापन

इसके बाद राजरानी और पुत्र दीपक (22) आग बुझाने तथा मवेशी को बाहर निकालने में जुट गए, तभी दोनों झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायल मां-बेटे को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के बाद सोमवार दोपहर दोनों को छुट्टी दे दी गई।
किसान का आरोप है कि जर्जर बिजली लाइन और गिरे खंभे की मरम्मत कराने तथा तारों को कच्चे घर से दूर कराने के लिए कई बार शिकायत की गई। दो माह पहले संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को भी प्रार्थनापत्र दिया था। एसडीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन घटना के बाद भी विभागीय कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।
किसान और ग्रामीणों ने आग से लाखों रुपये का नुकसान बताते हुए मुआवजे की मांग की है। एसडीओ विमलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें