फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छानी के नीचे सो रहे बुजुर्ग के ऊपर गिरी कच्ची दीवार, मौत

Sun, 14 Sep 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 10 छेदीलाल। स्रोत- परिजन। - फोटो : credit
विज्ञापन
बांदा। छप्पर की छानी में सो रहे बुजुर्ग के ऊपर पड़ोसी की कच्ची दीवार गिर गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालकर पीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के लौलीटीका मऊ गांव निवासी संतोष ने बताया कि उसके पिता छेदीलाल (80) शनिवार को सुबह अपने घर में बनी छप्पर की छानी में सो रहे थे। अचानक पड़ोसी बालकिशुन की कच्ची दीवार सीलन की वजह से उनके ऊपर भरभराकर गिर गई। जिससे वह मलबे में दब गए। परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से निकालकर पीएचसी बिसंडा ले जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। छेदीलाल के दो पुत्र हैं। घर में पत्नी रनुवा है। पट्टे की ढाई बीघा जमीन है। वह मजदूरी करते थे। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि दीवार गिरने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें