फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पाइप में फंसे तेंदुए को देसी जुगाड़ से बचाकर वन क्षेत्र में छोड़ा

Fri, 15 May 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
करतल (बांदा)। पन्ना जिले में शिकार का पीछा करते समय तेंदुआ सड़क के नीचे जल निकासी पाइप में फंस गया। वन विभाग और पन्ना टाइगर रिजर्व के बचाव दल ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


वन मंडल अधिकारी अनुपम शर्मा ने बताया कि यह घटना अमानगंज बफर क्षेत्र के पास हिनौती गांव में हुई, जहां ग्रामीणों ने सुबह तेंदुए को पाइप में देखा और वन विभाग को सूचना दी। लगभग 50-60 फीट लंबे पाइप से तेंदुए को निकालने के लिए पानी के फ्लश और आवाज जैसे कई प्रयास किए गए लेकिन वे असफल रहे। अंत में टायरों को एक के पीछे एक बांधकर एक कन्वेयर जैसी व्यवस्था बनाई गई, जिसे रस्सी से पाइप के अंदर खींचा गया। इस देसी जुगाड़ से तेंदुआ धीरे-धीरे पिंजरे की ओर आ गया और उसे सुरक्षित पकड़कर पास के वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें