फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पीपल की भारी डाल गिरी, तीन घरों पर अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा (बांदा)। पिछले 48 घंटे से जारी बारिश और आंधी के बीच शनिवार तड़के करीब चार बजे बदौसा में बड़ा हादसा बच गया। नदी मार्ग पर स्थित पुराने पीपल के पेड़ की भारी-भरकम डाल अचानक टूटकर गिर गई। पेड़ का तना सुरक्षित रहा, लेकिन विशाल डाल नंदकिशोर विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा और मनोज माहुले के मकानों की छतों पर जाकर अटक गई। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। डाल गिरने से घरों के बिजली के तार टूटकर सड़क पर बिखर गए। पितृपक्ष के पहले दिन नदी मार्ग पर ग्रामीणों की आवाजाही थी। ऐसे में करंट फैलने का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए लाठी-डंडों की मदद से सक्रिय तारों को काटकर दूर किया। डाल छतों पर टिक जाने से नीचे मार्ग पर आवागमन के लिए थोड़ी जगह बची है। लोग इसी रास्ते से बचते-बचाते निकल रहे हैं। पीड़ित परिवारों ने वन विभाग से तत्काल डाल हटवाने और प्रशासन से क्षति का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें