फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो छात्रों की मौत की विसरा रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के झील का पुरवा स्थित बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में 17 अगस्त को हुई दो छात्रों की मौत के मामले में अब तक विसरा जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के लिए विवेचक ने बृहस्पतिवार को लैब को रिमाइंडर भेजा है। विद्यालय में छात्र नितिन और अरुण की 17 अगस्त की सुबह मौत हो गई थी। परिजन के मुताबिक दोनों ने रात में पेट दर्द की शिकायत की थी। सुबह उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। हादसे में कोतवाली नगर में विद्यालय प्रबंधक और उनके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। विवेचक इंस्पेक्टर विपिन यादव ने बताया कि अभी तक विसरा जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें