फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बैगलेस डे पर दिखी हुनर की झलक

Sat, 22 Aug 2026 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-18-बैगलेस डे पर मौजूद छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय ममसी खुर्द में बैगलेस डे मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के पहले दिन कौशल आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने एक-दूसरे के हाथों पर आकर्षक मेहंदी लगाकर कला का प्रदर्शन किया। वहीं छात्रों ने मिट्टी से विभिन्न प्रकार के खिलौने बनाकर हुनर दिखाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार बाथम ने बताया कि गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ व्यावहारिक और जीवनोपयोगी कौशल से जोड़ना है।
विज्ञापन

बताया कि विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को अलग-अलग कौशल आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में जावेन्द्र कुमार, अवधेश कुमार, ओम प्रकाश, सौरभ सिंह, सोनू देवी और शिव शंकर समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें