फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आगरा से ट्रेन से पहुंची बालिका बांदा रेलवे स्टेशन पर मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस टीमों ने की खोजबीन
विज्ञापन

- 18 जुलाई को स्टेशन पर भटकते हुए मिली थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। रेलवे स्टेशन बांदा में 18 जुलाई को भटकते हुए मिली दस साल की बालिका के घरवालों को पुलिस ने खोज निकाला। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जनपद के थाना एएचटी, विशेष किशोर पुलिस इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन व अन्य टीमें बालिका की पहचान के लिए प्रयास कर रही थी। बृहस्पतिवार को बालिका के परिजन आगरा से बांदा पहुंचे और अपनी बच्ची को देख उनके आंसू बहने लगे।
विज्ञापन

18 जुलाई को एक व्यक्ति ने 112 पर सूचना दी थी कि रेलवे स्टेशन बांदा में एक दस साल की बालिका भटक रही है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर बालिका को अपने साथ ले आई और उसे चाइल्ड हेल्पलाइन भेज दिया। इसके बाद थाना मानव तस्करी रोधी, विशेष किशोर पुलिस इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन व अन्य संयुक्त टीमों ने बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। पता चला कि बालिका आगरा जनपद थाना रकाबगंज के छीपी टोला की रहने वाली है। पिता का नाम लंबू व मां का नाम लक्ष्मी है। सूचना को सत्यापित कर पुलिस ने आगरा पुलिस से संपर्क किया और परिजनों को खबर दी कि उनकी बेटी बांदा में है। बृहस्पतिवार को बालिका के माता-पिता उसे लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन पहुंचे। वहां पुलिस ने टीम ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए बालिका को मां लक्ष्मी के हवाले कर दिया। लक्ष्मी ने बताया कि 17 जुलाई को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन में उनकी बेटी महाकौशल एक्सप्रेस में बैठी थी। ट्रेन चल दी तो वह उतर नहीं सकी और भटकते हुए बांदा पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें