फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चार साल की बच्ची के दाहिनी आंख में मारा डंडा, आंख फूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में 28 दिसंबर की घटना
विज्ञापन

-पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। चार वर्षीय मासूम के दाहिनी आंख में डंडा मार देने से उसकी आंख फूट गई। जानकी कुंड अस्पताल, चित्रकूट में उसके ऑपरेशन हुआ। पीड़ित की मां ने बबेरू कोतवाली में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी गुलाम मोहम्मद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी चार वर्षीय बेटी सायरा बानो 28 दिसंबर 2025 को अपने दरवाजे पर शाम चार बजे खेल रही थी, तभी गांव का ही 26 वर्षीय चौधरी आया और रंजिश के तहत सायरा बानो की दाहिनी आंख में डंडा मार दिया। इससे उसकी आंख फूट गई। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकला। उसकी पत्नी ने बेटी को बबेरू सीएचसी में दिखाया, यहां से उसे जानकी कुंड चित्रकूट रेफर किया। वहां आंख का ऑपरेशन कराया गया। पिता ने घटना के 34 दिन बाद बबेरू कोतवाली में आरोपी चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बबेरू कोतवाल राजेंद्र राजावत ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें