फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोचिंग से बाइक पर घर आ रहे बीएससी छात्र को चार अज्ञात लोगों ने घेरकर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। छात्र के भाई ने दो लोगों को नामजद और 4 अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना बुधवार को शाम करीब 5 बजे की है। मर्दन नाका निवासी इश्तयाक (22) पुत्र इदरीस कोचिंग से बाइक पर घर लौट रहा था। चमरौटी तिराहे के पास उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।
उस बाइक के दोनों सवार इश्तयाक से भिड़ गए। कुछ ही देर में उनके कुछ और साथी आ गए। इन सबने मिलकर इश्तयाक मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। गले और पैर में चाकू के घाव से लहूलुहान करके हमलावर भाग निकले। देर शाम घायल छात्र के भाई इलियास ने शहर कोतवाली में दो लोगों को नामजद कर चार अन्य अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव में बुधवार को सुबह ग्राम समाज की भूमि में मवेशी बांधने को लेकर दोनों पक्षों में लाठी और कुल्हाड़ी चल गईं। एक पक्ष से रामाधार (56) पुत्र अधिनता व कल्लू (22) पुत्र मथुरा प्रसाद और बीच-बचाव में दूसरे पक्ष की मुन्नी (62) पत्नी राम प्रसाद घायल हो गई।
तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को तहरीर दी है। एक अन्य घटना में इसी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव निवासी भूरी (70) पत्नी रामेश्वर को मंगलवार की रात पीटकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें